रायपुर

राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा…पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

रायपुर – राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल की रात करीब 11:20 बजे जोगीनगर बस्ती में कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान कुश बाघ को एक फोन आया, जिसे उसने नहीं उठाया। बाद में उसी नंबर से उसके साथी समीर के मोबाइल पर कॉल आने पर कुश बात करने के लिए अकेले मेन रोड की ओर चला गया। उसके पीछे उसके साथी भी पहुंचे। रात करीब 11:50 बजे धीरज बाघ उर्फ स्माटी अपने 3 साथियों के साथ स्कूटी से वहां पहुंचा। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने कुश बाघ के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने चाकू से कुश के गर्दन पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अत्यधिक खून बहने लगा। बीच-बचाव करने पहुंचे समीर पर भी आरोपियों ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 242/2026 के तहत धारा 103, 109(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सिविल लाइन, तेलीबांधा और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में धीरज बाघ 19 वर्ष और राहुल गौंधरे 20 वर्ष शामिल हैं, जबकि दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...