रतनपुर

भैरव बाबा मंदिर के तालाब में डूबने से बालक की मौत, नहाने के दौरान दुर्घटना की आशंका…सूचना पर पहुँची पुलिस कर रही जांच

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शुक्रवार को देवनगरी रतनपुर अंतर्गत भैरव बाबा मंदिर परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर परिसर के ही कुंड में बालक की तैरती लाश दिखाई पड़ी। जिसकी उम्र करीब 7 साल बताई जा रही है। हालाकि अब तक बच्चे की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मंदिर के समीप जलकुंड में पास के ही रहवासी बालक नहाने आए थे। जिसमें से उक्त बालक भी शामिल था। कुछ देर बाद अन्य बालक कुंड से डुबकी लगाकर वापस लौट आए। तबतक किसी को कुछ घटना होने की जानकारी ही नही मिली थी।

देर शाम जलकुंड में एक बालक की तैरती लाश किसी ने देखी। जिसकी सूचना मंदिर परिसर में उपस्थित कर्मचारियों को दी गई। इधर तब तक रतनपुर पुलिस को भी घटना की जानकारी लगी। जिसके बाद वह भी मौके पर पहुँचे। जिन्होंने बताया कि कुंड के पास ही उक्त बालक के कपड़े रखे हुए है। शायद बच्चा नहाने आया होगा, जिस दौरान ही वह डूब गया। हालाकि मामले में रतनपुर पुलिस जांच कर रही है। जिसके बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...