धर्म -कला-संस्कृतिबिलासपुर

श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550 से प्रकाश पर्व को समर्पित डाक टिकट जारी करवाने की मांग के साथ प्रधानमंत्री को ज्ञापन

डेस्क

सिख पंथ के प्रथम गुरु और संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 550 वां प्रकाश पर्व इस वर्ष मनाया जा रहा है। इस क्रम में वर्ष भर विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। इस यादगार अवसर को हमेशा के लिए डाक टिकट के माध्यम से संजोने का निवेदन करते हुए बिलासपुर के सिख समाज ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। बिलासपुर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के बैनर तले समाज के लोग गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपते हुए उनके द्वारा करतारपुर कॉरिडोर खुलवा कर समाज को दी गई सौगात के लिए आभार प्रकट किया गया वहीं श्री गुरु नानक देव के 550 में प्रकाश पर्व पर एक डाक टिकट जारी करने का भी निवेदन किया गया है।

इस आवेदन के साथ उन्होंने बिलासपुर मुख्य डाकघर द्वारा अनावरण किए गए आवरण पृष्ठ की छवि भी प्रेषित की है। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उम्मीद जताते हुए अपील की है कि प्रकाश पर्व के समीप वे विशेष डाक टिकट जारी करें । अगर वे ऐसा करते है तो सिख समाज उन का आभारी रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी