बिलासपुर

प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों की मजदूरी में गड़बड़ी का आरोप…रोजगार सहायक ने लाखों रुपए दूसरे बैंक खातों में कराए ट्रांसफर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के बिल्हा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़वट में प्रधानमंत्री आवास योजना में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। आवास हितग्राहियों ने रोजगार सहायक राकेश सिदार पर उनकी मजदूरी राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से लिखित शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण में किए गए श्रम का भुगतान हितग्राहियों को न देकर रोजगार सहायक द्वारा अपने परिचितों के खातों में स्थानांतरित करा दिया गया। शिकायत के अनुसार बिना हितग्राहियों की सहमति के उनके नाम से दर्ज मजदूरी राशि का दुरुपयोग किया गया। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि यह गड़बड़ी बीते तीन वर्षों से लगातार की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक लगभग 60 हितग्राही इस मामले से प्रभावित बताए जा रहे हैं।

मजदूरी मद में लाखों रुपये के गबन की आशंका जताई गई है, जिसमें अनुमानित राशि करीब 8 से 10 लाख रुपये बताई जा रही है। हितग्राहियों ने आरोप लगाया है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद ग्राम पंचायत स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे आहत होकर उन्होंने जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। आवेदन में रोजगार सहायक के खिलाफ विभागीय जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही, हड़पी गई मजदूरी राशि की शीघ्र वसूली कर प्रभावित हितग्राहियों को भुगतान कराने की भी मांग की गई है। यह मामला न केवल योजना की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है, बल्कि कमजोर वर्गों के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता उत्पन्न करता है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी