मुंगेली

मुंगेली : बहन से बातचीत की शंका में युवक से मारपीट और चाकू मारकर हत्या…2 आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

मुंगेली – जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरहदा में हुई हत्या के मामले में मुंगेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर प्रकरण का सफल खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। घटना बहन से बातचीत करने की शंका को लेकर हुए पुराने विवाद की रंजिश में अंजाम दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि करीब ढाई माह पहले मृतक कोमल साहू और आरोपी जयपाल उर्फ कल्लू साहू के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार 2 फरवरी 2026 की रात करीब 10.30 बजे ग्राम फरहदा के खरवोरवा तालाब पार के पास जयपाल साहू ने प्रार्थी अर्जुन साहू और कोमल साहू के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसी दौरान आरोपी हितेश उर्फ हरिओम कश्यप ने अपने पास रखे बटनदार चाकू से जान से मारने की नीयत से वार किया। हमले में अर्जुन साहू के पेट व हाथ की उंगली में गंभीर चोट आई, जबकि कोमल साहू के पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल मुंगेली ले जाने पर डॉक्टरों ने कोमल साहू को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर थाना जरहागांव में मर्ग कायम कर अपराध क्रमांक 19/26 धारा 103(1), 109, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू, खून लगे कपड़े एवं मोबाइल फोन जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद आर्म्स एक्ट की धाराएं 25 व 27 भी जोड़ी गईं। पुलिस ने आरोपी हितेश उर्फ हरिओम कश्यप निवासी बजरंगपारा जरहागांव एवं जयपाल उर्फ कल्लू साहू निवासी ग्राम फरहदा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना जरहागांव पुलिस व साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,