बिलासपुर

बिलासपुर : अवैध नशा और हथियार सप्लाई गिरोह पर बड़ा प्रहार…2 ऑटोमेटिक पिस्टल, जिंदा कारतूस, बड़ी मात्रा में नशीले टेबलेट सहित दो आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में अवैध नशे के कारोबार और अवैध हथियारों की सप्लाई पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्य गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा गठित विशेष टीम ने मिनीबस्ती क्षेत्र में रेड एवं सघन चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और घातक हथियार जप्त किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाईन, थाना तारबाहर एवं पुलिस लाइन के संयुक्त बल द्वारा मिनीबस्ती जरहाभाठा क्षेत्र में बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी स्वराज कुर्रे उम्र 20 वर्ष, निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा, के कब्जे से लगभग 1100 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्राजेपाम बरामद की गई।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, दो मैग्जीन और 20 जिंदा कारतूस भी मिले। पुलिस ने मौके पर ही सभी सामग्री जप्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पूछताछ में आरोपी स्वराज कुर्रे ने खुलासा किया कि उसे अवैध हथियारों की सप्लाई भोपाल निवासी धीरेन्द्र सिंह तोमर उम्र 37 वर्ष द्वारा की जाती थी। जानकारी सामने आई कि धीरेन्द्र तोमर पूर्व में भी बिलासपुर जिले में अवैध पिस्टल सप्लाई के मामलों में संलिप्त रहा है और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार था।

इस इनपुट के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक अन्य विशेष टीम तत्काल भोपाल रवाना की गई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी धीरेन्द्र सिंह तोमर को भोपाल से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक ऑटोमेटिक पिस्टल और दो मैग्जीन बरामद की गईं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। आरोपी धीरेन्द्र तोमर की पुलिस रिमांड लेकर गिरोह से जुड़े अन्य सप्लायरों और सहयोगियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने संकेत दिए हैं कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर जल्द ही जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध नशा और हथियार कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,