तखतपुर

बाइक में पीछे बैठी महिला से मंगलसूत्र की झपटमारी, मेला देखकर लौट रहे थे प्रार्थी… अज्ञात बाइक सवार 2 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना तखतपुर क्षेत्र अंतर्गत मटसगरा मोड़ के पास झपटमारी की एक घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 3(5) एवं 304 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुरेश कुमार ध्रुव, निवासी वार्ड गणेश नगर, बिलासपुर, जो रोजी-मजदूरी का कार्य करते हैं, उन्होंने थाना तखतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 06 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 12:30 बजे अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम पोंगरिया पहुंचे थे। शाम करीब 4:30 बजे वे अपनी पत्नी शारदा ध्रुव और फुफु सास सरस्वती ध्रुव के साथ मोटरसाइकिल से बेलपान मेला देखने गए थे। मेला देखने के बाद जब वे मोटरसाइकिल से वापस पोंगरिया लौट रहे थे, तभी मटसगरा मोड़ के पास पीछे से एक पल्सर मोटरसाइकिल आई, जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। पल्सर में पीछे बैठे व्यक्ति ने चलती मोटरसाइकिल से प्रार्थी की पत्नी शारदा ध्रुव के गले से झपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। छीने गए मंगलसूत्र में दो फर सोना एवं चार गेहूं दाना सोने का, काले मोतियों में गूंथा हुआ था, जिसकी कीमत लगभग 35 हजार रुपये बताई गई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर