निगमबिलासपुर

होटल और हाॅस्पिटल संचालकों का वादा , 15 जुलाई तक हर हाल में बना लेंगे वाटर हार्वेस्टिंग

डेस्क

बिलासपुर शहर में शत प्रतिशत वाटर हार्वेस्टिंग के अपने लक्ष्य को पूरा करने जुटें नगर पालिक निगम ने आज कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शहर के होटल व्यवसायी संगठन और नर्सिंग होम संगठन के साथ बैठक की। जिसमें दोनों संगठनों ने एक स्वर में कहा कि सभी अपने परिसर में 15 जुलाई तक वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित कर लेंगे।
शहर में हर साल गिरते जल स्तर की समस्या के प्रति निगम प्रशासन गंभीर है,इसके लिए नगर निगम द्वारा काफी प्रयास किए जा रहे है। जल संकट को देखते हुए कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय द्वारा अधिकारियों को हर रोज अधिक से अधिक संख्या में शासकीय और निजी सभी प्रकार के भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग करने के निर्देश दिए गए है। इसी तारतम्य में आज निगम के दृष्टी सभा कक्ष में शहर के सभी होटल और नर्सिंग होम संचालकों के साथ निगम अधिकारियों ने बैठक की.इस दौरान कमिश्नर ने सभी से जल संकट को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द अपने संस्थानों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित करने की अपील की,जिस पर उपस्थित सभी होटल और नर्सिंग होम संचालकों ने 15 जुलाई तक अपने संस्थानों में वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण कर लेने की बात कमिश्नर श्री पाण्डेय से कही। बैठक के दौरान आए हुए विशेषज्ञों द्वारा वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लेकर संचालकों को विस्तार से जानकारी भी दी गई, कि यह क्यों जरूरी है और इसे कैसे बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि वाटर हार्वेस्टिंग हमारे आने वाले कल के लिए बेहद ज़रूरी है, ग्लोबल वार्मिंग के कारण जल स्तर धीरे-धीरे नीचे की ओर जा रहा है।इसे संतुलित करने सभी को अपने परिसर या घरों में वाटर हार्वेस्टिंग कराना बेहद ज़रूरी है।वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए नगर निगम द्वारा विशेषज्ञों के नंबर सार्वजनिक किए गए है,जिनसे संपर्क कर मदद ली जा सकती है। उनके नाम और नंबर इस प्रकार है-
यश मिश्रा-9893532575
निधि सेन-9685286710
रितु सिंह-7987976787
प्रवीण वर्मा-9827180985
के.पाणिग्रहण-9424203408
मोनेश पांडे- 8517032606
जितेंद्र ठाकुर-9406037627
रोमेश पांडे-7489703200
संतोष पांडे-9300322366
मोहन रोहरा-7999357042
अभिषेक राजपूत-8770494523
क्रेडेंस इंजीनियर-9993694499
राजकुमार शुक्ला-9958759412

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था...