जांजगीर चाँपा

धोखाधड़ी कर आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार…1 करोड़ 60 लाख रुपए का मामला

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – धोखाधड़ी कर मृतक को परेशान कर आत्महत्या के लिऐ उत्प्रेरित वाले आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर थाने में सतेंद्र पटनवार ने शिकायत दर्ज कराई की। उनके भांजे अमन कौशिक ने 10.09.24 को आत्महत्या करने के लिए जहर का सेवन कर लिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी, मामले में उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी अनुराग राठौर, अंशुल गुहा एवं तीन अन्य लोगों को प्रार्थी के भांजा अमन कौशिक ने कुल 1,60,00,000₹ (एक करोड़ साठ लाख रुपया) उधारी दिया था जिसे वापस मांग करने पर आरोपियों के द्वारा पैसा वापस न कर धोखाधडी कर दिए तथा अमन कौशिक को आत्महत्या करने के लिए उत्प्रेरित करने लगे जिस पर अमन कौशिक के द्वारा आरोपियों के धोखाधडी और प्रताड़ना से तंग आकर 10.09.24 आत्महत्या करने के लिए जहर सेवन कर लिया था। जिसे उपचार के लिए अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया था। जहा उसकी मौत हो गई। इधर मामले में जांजगीर पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ़ धारा 420,34 भा द वि 108,111(2) (क) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। जहा पुराना सिंचाई कालोनी निवासी अनुराग राठौर और अंशुल गुहा के ठिकाने का पता चलते ही मौके पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल व थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...