मस्तूरी

मस्तूरी:- जिस पोते को गोद में खिलाया, उसी ने दादा की बेरहमी से की हत्या, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पोते ने अपने ही 80 वर्षीय दादा की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में धुत था। मामूली पारिवारिक विवाद के बाद उसने अपने दादा पर लात-घूंसों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।मिली जानकारी के अनुसार, मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गतौरा के वार्ड क्रमांक 7 निवासी पंचराम चंद्राकर उम्र लगभग 80 वर्ष शुक्रवार दोपहर अपने घर पर थे।

इसी दौरान उनका पोता तुलाराम चंद्राकर पिता संतोष चंद्राकर, उम्र 35 वर्ष शराब के नशे में घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी। इसी बात को लेकर आरोपी अपने दादा से विवाद करने लगा। वह दादा पर पत्नी और बच्चों को मायके जाने से नहीं रोकने का आरोप लगाते हुए बहस करने लगा।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी आपा खो बैठा और अपने ही दादा पर लात-घूंसों से लगातार हमला करने लगा।

उसने बुजुर्ग को इतनी बेरहमी से पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रिश्तों को तार-तार कर देने वाली इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 4 बजे ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल मस्तूरी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पोते तुलाराम चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- जिस पोते को गोद में खिलाया, उसी ने दादा की बेरहमी से की हत्या, लात-घूंसों से पीटकर उतारा म... नौकरी और अंतरराष्ट्रीय बिजनेस का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, क्यू नेट पिरामिड स्कीम में फंसाया, कई बने ... 20 हजार रुपये और जमीन के बंटवारे को लेकर बेटे ने पिता को लोहे के हुक से पीटा और पेट्रोल डालकर जिंदा ... छठ महापर्व का भव्य आगाज, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब…जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जल में प्र... बिलासपुर:- सड़क हादसे ने छीनी युवक की जिंदगी! बाइक और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत,दूसरा गंभी... 24 घंटे ड्यूटी, न छुट्टी न पर्याप्त बजट... छात्रावास अधीक्षकों का नेहरू चौक पर प्रदर्शन, संदिग्ध हालात में युवक की मौत, न्याय के लिए भटक रहा परिवार… अब एसपी से लगाई गुहार, सकरी पुलिस पर दु... बिरकोना रोड पर बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल, युवक का पैर टूटा, मासूम के पैर पर चढ़ा पहिया फरहदा में बलराम का आतंक! शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दो युवकों को पीटा, घरों में तोड़फोड़... सड़क ... बिलासपुर:- छोटे भाई को बचाने पहुंचा युवक, बदमाश ने गले पर चाकू से किया जानलेवा वार, 18 टांके लगे, न्...