बिलासपुर

वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सिरगिट्टी में जन चौपाल लगाकर लोकतंत्र बचाने का लिया संकल्प,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – लोकतंत्र की मजबूती और मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत अपनी आवाज बुलंद की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अंतर्गत सिरगिट्टी मंडल में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता पर चर्चा की। जन चौपाल में कांग्रेस नेताओं ने देश में सामने आ रहे कथित वोट चोरी के मामलों, मतदाता सूची में गड़बड़ियों और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए। नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में चुनाव आयोग की भूमिका पर चिंता जताते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया।

वोट की सुरक्षा लोकतंत्र की पहली शर्त

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से मतदान करने का अधिकार मिलना चाहिए। यदि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाताओं के वोट की सुरक्षा पर सवाल उठते हैं, तो यह पूरे लोकतांत्रिक ढांचे के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने अभियान को राजनीतिक कार्यक्रम से आगे बढ़कर संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का जनअभियान बताया। मंडल अध्यक्ष अजय मनहरे ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर आवाज उठाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, लक्ष्मीनाथ साहू, मंडल प्रभारी शहनवाज खान, अजय मनहरे सहित पार्षद पुष्पेंद्र साहू, पवन साहू, राकेश यादव, महेश ठाकुर, अमित यादव, सुनील पांडेय, गोविंद यादव, नागेश ध्रुव, अनूप सिन्हा, अरुण नथानी, शैलेश सेंगर, बलराम जायसवाल, फरजाना खान, जमुनावती बंजारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
गाली देने से रोका तो हैवानियत पर उतरा आरोपी! युवक को बेरहमी से पीटा, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सिरगिट्टी में जन चौपाल लगाकर लोकतंत्र बचाने का लिया संकल... मस्तूरी:- जिस पोते को गोद में खिलाया, उसी ने दादा की बेरहमी से की हत्या, लात-घूंसों से पीटकर उतारा म... नौकरी और अंतरराष्ट्रीय बिजनेस का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, क्यू नेट पिरामिड स्कीम में फंसाया, कई बने ... 20 हजार रुपये और जमीन के बंटवारे को लेकर बेटे ने पिता को लोहे के हुक से पीटा और पेट्रोल डालकर जिंदा ... छठ महापर्व का भव्य आगाज, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब…जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जल में प्र... बिलासपुर:- सड़क हादसे ने छीनी युवक की जिंदगी! बाइक और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत,दूसरा गंभी... 24 घंटे ड्यूटी, न छुट्टी न पर्याप्त बजट... छात्रावास अधीक्षकों का नेहरू चौक पर प्रदर्शन, संदिग्ध हालात में युवक की मौत, न्याय के लिए भटक रहा परिवार… अब एसपी से लगाई गुहार, सकरी पुलिस पर दु... बिरकोना रोड पर बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल, युवक का पैर टूटा, मासूम के पैर पर चढ़ा पहिया