रायगढ़

रायगढ़: श्री सत्यनारायण बाबा के खिलाफ़ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और वीडियो पोस्ट मामला….पुलिस ने लिया एक्शन आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में रायगढ़ पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला श्री सत्यनारायण बाबा जी के संबंध में फेसबुक पर अभद्र एवं निंदनीय वीडियो/पोस्ट साझा करने से जुड़ा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फेसबुक अकाउंट Soozoo नामक आईडी से श्री सत्यनारायण बाबा जी को लेकर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की गई थी। इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत प्राप्त हुई, जो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देशों के परिपालन में थाना कोतरारोड एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 353 एवं 299 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। साइबर एक्सपर्ट टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करते हुए उसकी लोकेशन ट्रेस की, जिसके बाद एक विशेष टीम कोरबा रवाना की गई। कोरबा पुलिस के सहयोग से आरोपी सरोज रात्रे पिता राम लकेश्वर रात्रे, उम्र 32 वर्ष, निवासी सलिहाभांठा थाना उरगा जिला कोरबा को कोरबा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री साझा करने में प्रयुक्त विवो कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में प्रकरण की विस्तृत विवेचना जारी है। पुलिस अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में गठित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल लगातार सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। उन्होंने आम नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली किसी भी सामग्री के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में थाना कोतरारोड एवं साइबर थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...