मल्हार

VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मल्हार – चौकी क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में कुएं में गिरने से 52 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। घटना मेला चौक स्थित कनकन कुएं की है। मृतक की पहचान मल्हार के वार्ड क्रमांक 12, नईयापारा निवासी ईश्वर यादव के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7,30 बजे के आसपास ईश्वर यादव अपने एक साथी के साथ कनकन कुएं के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक वह कुएं में गिर गया और गहरे पानी में चला गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

लोगों ने तत्काल आसपास के ग्रामीणों और मल्हार पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कुएं में कांटा डालकर ईश्वर यादव की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद उसे गहरे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को मस्तूरी स्थित मर्च्यूरी भेज दिया।वही आशंका जताई जा रही है कि ईश्वर शराब के नशे में होने के कारण गहरे कुआं के पानी में गिर गया होगा।
फिलहाल मल्हार पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। कुएं में गिरने की परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास...