बिलासपुर

गणेश विसर्जन के दौरान जानलेवा हमला करने वाले 3 और आरोपी गिरफ्तार… फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढेंका में गणेश विसर्जन के दौरान हुए बलवा के बाद से फरार 3 और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त मामले में तोरवा पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अब भी घटना में शामिल कई आरोपी फरार चल रहे है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। आपको बता दे कि गणेश उत्सव समिति ढेका द्वारा 28 सितंबर को गणेश विसर्जन करने समिति के सदस्य जा रहे थे। जिसमें डीजे के साथ महिला, युवतियां, बच्चे और युवा सहित बुजुर्ग सभी शामिल थे, इसी दौरान भीड़ में महिलाओं के बीच अन्य युवक घुस गए और अभद्रता करने लगे, जिन्हें समिति के युवको ने मना किया तो वह वहाँ से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद वह युवक अन्य युवको के साथ मौके पर पहुँचे जो लाठी, डंडे और लोहे की पाइप, रॉड से ताबड़तोड़ मारपीट करने लगे। जिससे कैलाश नगर ढेका निवासी घायल सुरेश मौर्य ने मामले की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद तोरवा पुलिस ने आरोपी सिद्धांत उर्फ सिद्धू कुर्रे ,रितेश धीरज,श्याम बंजारे को पूर्व में गिरफतार कर लिया था। वही घटना में शामिल दोमुहानी आवासपारा निवासी आरोपी मुकेश धीरज,अभिषेक धीरज और दर्रीघाट सतनामीपारा निवासी चंद्रसेन उर्फ नन्दू कुर्रे को अब तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही मामले में अन्य आरोपियों कि तलाश पुलिस कर रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर, सउनि भरत लाल राठौर, प्र. आर. साहेब अली, प्र. आर. किशन लाल नवरंग आरक्षक धीरेन्द्र सिंह, कमलेश्वर शर्मा का विशेष योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी...