निगमबिलासपुर

1 करोड़ 11 लाख रुपए से बनेगा रेनवाटर हार्वेस्टिंग , एमआईसी की बैठक में मिली मंजूरी

डेस्क

1 करोड़ 11 लाख रुपए से निगम के विभिन्न स्कूल, कार्यालय व सामुदायिक भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण होगा। मेयर इन कौंसिल (एमआईसी) की बैठक में इसकी स्वीकृति दी गई।

शुक्रवार की दोपहर 3 बजे मेयर किशोर राय की अध्यक्षता में एमआईसी की बैठक शुरू हुई। बैठक में एजेंडा क्रमांक 1 से 16 तक में वार्ड क्रमांक 1 से 66 तक के प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, सुखद सहारा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के पात्र आवेदनों को स्वीकृति दी गई। इसके बाद एजेंडा क्रमांक 17 से 19 में विभिन्न स्वीकृत कार्यों के स्थल परिवर्तन कर 44 लाख रुपए से निगम के स्कूलों, कार्यालय, सामुदायिक भवनों में रैन वाटर हार्वेस्ंिटग निर्माण करने की मंजूरी दी गई। एजेंडा क्रमांक 20 में होर्डिंग्स, डिवाइडर पोल व सचिल वाहनों में विज्ञापन के लिए विस्तृत अवलोकन व पुष्टि के लिए प्रस्ताव रखे गए। प्रस्ताव क्रमांक 21 में बस्तर दर्शन में उद्यान विकास, ग्रिल फाउटेन व सौदर्यीकरण की स्वीकृति दी गई। प्रस्ताव क्रमांक 22 में पहल एनजीओ स्कूलों के प्रधानपाठकों से गुणवत्ता के अभिमत के आधार पर 16 जून 2019 से 15 जून 2020 तक सेंट्रल कीचन चलाने की स्वीकृति दी गई।

प्रस्ताव क्रमांक 23 व 24 में 352 कर्मचारियों 59 दिवस के लिए कार्य की स्वीकृति दी गई। प्रस्ताव क्रमांक 25 में 25 नवीन नलकूप के लिए सबमर्सिबल पंप, मोटर पंप व पेनल की स्वीकृति दी गई। प्रस्ताव क्रमांक 28 में मुख्यमंत्री पालिका बाजार योजना के तहत नूतन चैक पर सुव्यवस्थित कमर्शियल काम्प्लेक्स के विकास व निर्माण की स्वीकृति दी गई। इसी तरह प्रस्ताव क्रमांक 29 में छत्तीसगढ़ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम की जुर्माना सहित संपूर्ण जानकारी दी गई। प्रस्ताव क्रमांक 30 में पूर्व के ऐसे कार्य जो विवाद अथवा किसी कारण से शुरू नहीं हो सके ऐसे 5 कार्यों के 67 लाख रुपए से निगम के भवनों, उद्यान, शाला भवन, औषधालय, सामुदायिक भवनों, सार्वजनिक शौचालय में रैन वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण करने की स्वीकृति दी गई। प्रस्ताव क्रमांक 31 में शहर के 31 शौचालय को रख-रखाव व संचालन के लिए राज्य परिवर्तित स्वच्छता श्रृंगार योजना अंतर्गत शासन को स्वीकृति के लिए भेजने की सहमति बनी। प्रस्ताव क्रमांक 32 में जल आपूर्ति कार्य के लिए 25 प्रतिशन राशि वृद्धि की स्वीकृति दी गई। एमआईसी की बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए एजेंडा से संबंधित सवालों के जवाब कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने दिए।

पार्किंग निर्माण के लिए तकनीकी स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया करने के लिए शासन को पत्र भेजने की स्वीकृति एमआईसी में दी गई। शासन से जल्द तकनीकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा।
बैठक के दौरान के दौरान जल आपूर्ति समस्या पर चर्चा की गई। इस दौरान जल विभाग ईई श्री संजीव बृजपुरिहा ने 39 वार्डों के 109 नलकूप और निगम क्षेत्र के बाहर 19 नलकूप में पाइप बढ़ाने की जानकारी दी। इस दौरान सभी नलकूप में 760 मीटर पाइप अतिरिक्त लगाने की बात कही गई। इस दौरान मेयर किशोर राय ने जल आपूर्ति से संबंधित मरम्मत के कार्यों में लेटलतीफी करने की बात कहते हुए जमकर फटकार लगाई। मेयर श्री राय ने तीन दिनों के भीतर मरम्मत के सभी कार्य करने के निर्देश दिए। तीन दिनों के अंदर मरम्मत कार्य नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की करने की चेतावनी दी गई।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था...