सीपत

धान की फसल देखने निकले किसान की उसी के खेत में 1 माह बाद मिली लाश..सदमे में पत्नी की भी हो गई मौत, सीपत थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र के ग्राम कुली में रहने वाला किसान 1 माह पहले अपने खेत की फसल देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद ‘उसका कहीं पता नहीं चला सका था। मंगलवार को किसान का शव उसके ही खेत में फसल के बीच मिला है। वहीं किसान की एक सप्ताह तक जानकारी नहीं मिलने से घबराईं उनकी पत्नी की सदमें में मौत हो गईं। इससे आस पास के गांवों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही किसान के मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुली में रहने वाले पूरन सिंह मरावी किसान थे। 17 नवंबर को सुबह वे अपने खेत की फसल देखने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। स्वजनों ने किसान की तलाश की लेकिन 15 दिनो तक खोजबीन करने के बाद भी नहीं पता चलने पर 2 दिसंबर को सीपत थाना में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज करवाया गया था। उसके बाद भी पुरन मरावी की कोई जानकारी नहीं मिल पाईं। आखिरकार जब स्वजन 19 दिसंबर मंगलवार को सुबह 11 बजे के आसपास हार्वेस्टर से फसल की कटाई करवा रहे थे। इसी दौरान खेत में पूरन सिंह की लाश मिली। इसकी जानकारी मिलते ही सीपत पुलिस को सूचना दी गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही किसान की मौत का कारण स्पष्ट होगा।

लाश मिलने से पहले ही पत्नी की हो गई थी मौत


पूरन मरावी के गायब होने के बाद उनकी पत्नी को गहरा सदमा लगा। किसान के गायब होने के सप्ताह भर बाद ही उनकी पत्नी की भी मौत हो गई। इधर पूरन का पता नहीं चल पा रहा था। मां के अंतिम संस्कार के बाद स्वजन अपने फसल की कटाई करवा रहे थे। इसी दौरान किसान की लाश मिली। इसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी