तखतपुर

कुल्हाड़ी मारकर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट,आरोपी पति गिरफ्तार…तखतपुर थाना क्षेत्र का मामला

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – शराब पीने पैसे नही देने से नाराज पति ने देर रात सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है, घटना बुधवार रात 2:30 बजे के आस पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जुनापारा चौकी के महामाया पारा धूमा निवासी दिलहरण दास मानिकपुरी 38 वर्ष ने अपनी पत्नी इंद्राणी बाई 35 वर्ष से शराब पीने पैसे की मांग की जो हमेशा शराब पीकर विवाद करता था,

जिसकी वजह से ही पत्नी ने पैसे देने से इंकार कर दिया। पत्नी के पैसे नही देने से क्षुब्ध आरोपी पति रात में शराब पीकर घर लौटा, जिसनें सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया फिर मौके से फरार हो गया, घटना के वक्त उनका बेटा घर में था, जिसने इसकी सूचना जुनापारा चौकी पुलिस को दी,

जिन्होंने मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति की तलाश में जुट गई थी, जिसे जल्द ही पकड़ भी लिया गया है। जिसे हिरासत में लेकर आगे की विवेचना कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी