बिलासपुर

सड़क, पानी, बिजली, पेंशन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर नही हो रहा निराकरण… कलेक्टर जनदर्शन में लोगों ने लगाई फरियाद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर संयुक्त कलेेक्टर एस.एस. दुबे ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में कोटा ब्लॉक के ग्राम नवागांव (मोहदा) निवासी ओमकार जायसवाल ने आवेदन देकर बताया कि नवागांव (मोहदा) से पोड़ी मोहदा मुख्य मार्ग से अंदर 1 किलोमीटर की सड़क में बरसात के दिनों में स्कूली छात्र-छात्राओं, कामकाजी मजदूरों एवं राहगीरों को काफी कठनाईयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पक्की सड़क बनवाने की मांग की। इस मामले को पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता देखेंगे। मस्तूरी निवासी गजानंद प्रसाद राठौर ने बताया कि आरटीई के तहत उनकी पुत्री अर्पिता राठौर का एडमिशन होने के बावजूद स्कूल प्रबंधन द्वारा पूरी फीस वसूली गई। आवेदन डीईओ बिलासपुर को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंधी की सरपंच कलिन्द्री वर्मा ने बताया कि उनके गांव में जल जीवन मिशन का कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरतने पर ग्रामवासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और पाइप लाईन बिछाने के नाम पर जगह-जगह गड्ढे खोदकर खुला छोड़ दिए जाने की उन्होंने शिकायत की। मामले को पीएचई विभाग को सौंपते हुए तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत लिमतरी की सरपंच शहन गेंदले ने ग्राम लिमतरी के आश्रित गांव फदहा में ट्रांसफार्मर लगवाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ग्रामवासियों और किसानों को पावर पम्प बार-बार बंद होने से फसलों को पानी नहीं मिलने जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को बिजली विभाग को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही करने कहा गया है। ग्राम एरमसाही के ग्रामीणों ने बाजार से डबरीपारा तक रोड बनाने की गुहार कलेक्टर से लगाई। इस मामले को सीईओ जिला पंचायत देखेंगे। खमतराई निवासी लक्ष्मण साहू ने मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि स्वीकृत कराने की गुहार लगाई। आवेदन समाज कल्याण विभाग को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर