रतनपुर

डिश एंटीना सुधारने के दौरान युवक आया करंट की चपेट में…हुई दर्दनाक मौत

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र के एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक डिश टीवी एंटीना को सुधारने छत पर गया था और यह घटना हो गई। ग्राम घासीपुर निवासी गणेश साहू पिता राजाराम साहू उम्र 26 वर्ष के घर डीटीएच में सिग्नल सही नहीं आ रही था, तो वो अपनी छत पर डीटीएच डिश को सुधारने पहुंच गया, लेकिन इसी दौरान उसे करंट का तेज झटका लगा। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से आम लोगों को सबक लेने की जरूरत है। कभी भी बिना पर्याप्त सुरक्षा साधन के या बिना तकनीकी जानकारी के बिजली उपकरणों का सुधार जानलेवा साबित हो सकता है। खासकर छत पर मौजूद डिश को छूना बेहद खतरनाक है । बच्चों के लिए भी खतरनाक हो सकता है । यह जांच का विषय है कि आखिर डिश एंटीना तक बिजली कैसे पहुंची। वजह जो भी हो लेकिन इस वजह से असमय एक युवक की जान चली गई ।

error: Content is protected !!
Letest
हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज...