बिलासपुर

बिलासपुर : घरेलू गैस सिलिंडर हुआ ब्लास्ट..नेहरू नगर क्षेत्र में मची दहशत, बाल-बाल बचा परिवार… टल गया बड़ा हादसा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के नेहरू नगर इलाके में शनिवार देर रात हुए जोरदार धमाके ने पूरे क्षेत्र को दहशत में डाल दिया। घटना इतनी भयावह थी कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह एक बड़े हादसे का रूप ले सकती थी। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए, अन्यथा जनहानि की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। मिली जानकारी के अनुसार, नेहरू नगर निवासी संतोष कुमार तिवारी के मकान के स्टोर रूम में देर रात अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर परिवार की नींद खुल गई और उन्होंने देखा कि स्टोर रूम में आग लग चुकी है। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए परिवार तुरंत घर के पीछे के रास्ते से बाहर निकल गया।

धमाके की आवाज से आसपास के लोग भी सहम गए और घरों से बाहर निकल आए। मोहल्ले के लोगों ने तत्काल आग बुझाने की कोशिश शुरू की और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जांच के दौरान पता चला कि स्टोर रूम में रखा गैस सिलिंडर फट गया था, जिससे कमरे के दरवाजे-खिड़कियां, लोहे की ग्रिल तक मुड़ गई और दीवार व छत को भी भारी नुकसान पहुंचा। घर के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं किचन में रखा फ्रीज, कूलर और अन्य सामान भी बुरी तरह नष्ट हो गया। फिलहाल विस्फोट के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक आशंका सिलिंडर लीकेज की जताई जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों में गैस सिलिंडर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...