रतनपुर

टेस्ट ड्राइव के बहाने KTM लेकर फरार हुआ युवक,, इस तरह दिया घटना को अंजाम,, जानिए फिर क्या हुआ

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर-कोरिया कालरी फिल्टर दफाई निवासी किशन सिंह जो एसईसीएल में नौकरी करता है। इसके द्वारा15 दिन पहले OLX में अपनी KTM मोटर सायकल क्रमांक CG 04 MM 5675 को बेचने हेतु olx में एड डाला गया था । जिस पर 28.01.2021 के शाम 06.30 बजे मोबाईल नम्बर 9691632826 से फोन आया फोन करने वाला अपने आप को बिलासपुर तरफ का रहने बालक बताया और मोटर सायकल को खरीदने के बारे में बातचीत किया और बोला कि मै गाड़ी देखने कोरिया नहीं आ सकता आप मोटर सायकल को लेकर रतनपुर आ जाओ वहीं गाडी को चला कर देख कर पैसे दे दुंगा।

दोनो के बीच मोटर सायकल को 1 लाख 50 हजार रूपये में बेचने का सौदा हुआ। दिनांक 29.01.2021 के करीबन 09.30 बजे किशन अपने साथी विवेक वर्मा के साथ रतनपुर नया बस स्टैण्ड के पास आया तभी उक्त मोबाईल नम्बर का धारक काल कर मुझे बस स्टैण्ड के पास रूकने बोला और कुछ समय बाद ही वह एक एक्टीवा क्रमांक CG 10 AL 6442 में एक अन्य व्यक्ति के साथ आया। और मोटर सायकल KTM को टेस्ट ड्राईव के लिए ले गया । टेस्ट ड्राईव में गया युवक वापस नहीं आया।

घंटो इंतज़ार जब युवक गाड़ी लेकर नही आया तो मोटर सायकल चोरी होने जाने का संदेह होने लगा।
घटना की सूचना 30.01.2021 को रतनपुर थाना में दी गई। जिस पर रतनपुर पुलिस मामला दर्ज कर खोजबीन में जुट गई।।
मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद रतनपुर पुलिस को सफलता मिल गई और बिलासपुर में लावारिश हालात में गाड़ी को बरामद कर ली और आरोपियों की तलाश कर रही है।।।।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...