बिलासपुर

स्वास्थ्य विभाग आया एक्शन मोड में, मौत के मामले में निजी हॉस्पिटल के खिलाफ जांच शुरू…छापेमारी कर दस्तावेज किये गए जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कोरोना संक्रमण के बीच जिले के निजी अस्पताल मनमानी करने से बाज नही आ रहे है। जिसपर नकेल कसने स्वास्थ्य विभाग की टीम अब आक्रमक रुख अख्तियार कर रहा है। एक ऐसा ही मामला बुधवार को जिले में देखने को मिला है। जहाँ मरीज के इलाज के दौरान लापरवाही बरतने वाले एक निजी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की कार्यवाही की है। मिली जानकारी के अनुसार कोनी में रहने वाले एक निजी प्रेस में काम करने वाले 53 वर्षीय कर्मी की मौत मंगलवार को कोविड होस्पिटप में हुई थी। जहाँ परिजनों ने आरोप लगाया था कि कोविड हॉस्पिटल से पूर्व मरीज का इलाज सरकण्डा स्थित सुगम हॉस्पिटल में चल रहा था।

जहाँ चार दिनों तक उन्हें मलेरिया बीमारी से ग्रसित बताकर इलाज किया जा रहा था। जहाँ उनके स्वास्थ्य में कोई भी सुधार नही हुआ था। वहॉ से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इधर मरीज को जब कोविड हॉस्पिटल लाया गया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई,,जिससे मरीज के परिजन भौचक्के रह गए,इस बीच मंगलवार को उनकी मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से सुगम हॉस्पिटल के द्वारा इलाज में लापरवाही की शिकायत की थी।

जिसपर सीएमएचओ डॉ प्रमोद महाजन ने तत्काल एक्शन लेते हुए मामले में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। जिसमे डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ. मनीष श्रीवास्तव और प्रवीण शर्मा शामिल थे। जिनके द्वारा बुधवार को सुगम हॉस्पिटल में छापेमारी कर मरीज के इलाज से जुड़े दस्तावेजों को जब्त किया गया है। साथ ही विभाग ने यह भी कहा है कि इस मामले की जांच जारी है और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर अस्पताल पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी