प्रशासनिकबिलासपुर

जिले के 16 समितियों में मनाया गया कृषक ऋण माफी तिहार  1 हजार से ज्यादा किसानों को लगभग डेढ़ करोड़ का ऋण वितरण

डेस्क

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ऋण माफी योजना के तहत जिले के 93 समितियो में पंजीकृत 6 लाख 63 हजार 312 कृषकों के 211 करोड़ 40 लाख 79 हजार रूपये के सनहाल और कालातीत ऋण माफ किये गये हैं। इन किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिये कृषक ऋण माफी तिहार मनाया जा रहा है। बिलासपुर जिले के 16 प्राथमिक कृषि साख समितियों के साथ-साथ सहकारी बैंक की शाखाओं में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 1 हजार से ज्यादा किसानों को लगभग डेढ़ करोड़ का ऋण वितरण भी किया गया।

आज जिले के सहकारी समिति लाखासार, गिरधौना, नेवरा, लालपुर, पेण्ड्रा, मरवाही, सेंवार, मस्तूरी, मल्हार, लोहर्सी, रतनपुर, बाम्हू, सीपत, धनिया, सरकंडा, मोपका और जूनापारा में कृषक ऋण माफी तिहार का आयोजन किया गया। समिति स्तर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, संचालक मंडल के सदस्य तथा ऋणधारी कृषक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इन कार्यक्रमों में कृषकों को ऋणमाफी प्रमाण पत्र वितरित किया गया तथा इस वर्ष कृषकों द्वारा लिये गये खाद बीज एवं नगद ऋण का भी वितरण किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी