बिलासपुर

कोरोना UPDATE बिलासपुर :- जिले में जारी है कोरोना का कहर, फिर सामने आए 145 से अधिक नए संक्रमित, दो मरीज़ो की मौत भी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे तमाम प्रयासों के बाद भी कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को भी जिले में कोरोना के 145 नए मरीज आए हैं। इनमें 140 मरीज बिलासपुर जिले के रहने वाले है। बाकि 5 मरीज दूसरे जिले के निवासी है। जिनके साथ अब जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 17589 हो गई है। आपको बता दे जिले के 140 मरीजो में से सबसे अधिक 95 मरीज शहरीय इलाको के है। जबकि 45 मरीज बिल्हा,कोटा,तखतपुर और मस्तूरी ब्लॉक के निवासी है। कोरोना ने शुक्रवार को मेडिकल स्टाफ पर ही अटैक किया है। जहाँ एक साथ सिम्स के अलावा शासकीय मेंटल हॉस्पिटल से एक दर्जन नए मरीजो की पहचान की गई है। जिनमे सबसे अधिक सिम्स हॉस्पिटल के स्टाफ है। जो ड्यूटी के दौरान ही कोरोना के जद में आए है। इसके अलावा निजी कर्मचारी, डॉक्टर,रेलवेकर्मी, एनटीपीसी कर्मी,हाई कोर्ट से भी संक्रमितो की पहचान हुई है। बताया जा रहा है शुक्रवार को रेलवे कॉलोनी, मंगला, रतनपुर, साई होम, विद्यानगर, दीनदयाल कॉलोनी, सिम्स, दयालबंद, आरके नगर, नर्मदा नगर ,टिकरापारा ,हेमू नगर ,साईं निवास ,यदुनंदन नगर ,शुभम विहार,टिकरापारा, देवरीखुर्द, तोरवा, जोरापारा, मस्तूरी,तारबहार,भारती नगर,ओम नगर, जरहाभाटा, सिम्स बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल,सरकंडा ,शांति नगर ,,कुदुदंड, आनंद नगर, कोटा ,बिल्हा, तखतपुर,मस्तूरी ,,आदर्श कॉलोनी,, ड्रीम सिटी ,,विजयापुरा,, नूतन चौक, सिरगिट्टी,, राजेंद्र नगर ,,महामाया पारा रतनपुर,, क्रांति नगर, गंगा कॉलोनी ,अशोक नगर ,तोरवा,तेलीपारा, टिकरापारा ,बिल्हा, मोपका, ओल्ड सरकंडा ,,इमली पारा सहित अन्य जगहों से मरीजो को चिन्हित किया गया है। इस बीच राहत की बात यह है कि बीते 24 घन्टे 68 मरीजो का डिस्चार्ज किया गया है। जिसे मिलाकर अब तक जिले मे कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 16306 हो गई है। जबकि अब भी जिले में 1010 एक्टिव मरीज है। जिनका उपचार जारी है। 

कोरोना से फिर दो मरीजो की गई जान, जिले में मौत का सिलसिला अब भी जारी..

न्यायधानी में कोरोना के गिरफ्त में आ चुके मरीजो की मौत का सिलसिला थमने का नाम ही नही ले रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भी जिले के दो अलग अलग हॉस्पिटल में दो पॉजिटिव मरीजो की मौत हुई है। दोनों ही मरीज बिलासपुर जिले के रहने वाले है। जिनके साथ अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 273 हो गई है। शुक्रवार को पहली मौत सिम्स हॉस्पिटल में हुई है। जहाँ अज्ञेय नगर निवासी 48 वर्षीय मरीज को बीते दिनों इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह दूसरी मौत कोविड हॉस्पिटल में हुई है। जहाँ तोरवा निवासी 45 वर्षीय मरीज की इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर 3.40 में सांसे थम गई।

error: Content is protected !!
Letest
रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल