पचपेड़ी

पचपेड़ी में ठगी का नया तरीका… फर्जी ठेकेदार ने 1 लाख रुपये उड़ाए…..सरिया सप्लाई का झांसा देकर की धोखाधड़ी

उदय सिंह

पचपेड़ी – ग्राम पचपेड़ी निवासी टाइल्स दुकानदार ईश्वर प्रसाद महिलांगे के साथ सरिया सप्लाई के नाम पर 1 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ धारा 318(4) BNS के तहत अपराध दर्ज किया है। प्रार्थी के अनुसार 29 अक्टूबर 2025 को उनके मोबाइल पर फोन कर एक व्यक्ति ने अपना नाम जयप्रकाश लहरे बताया और खुद को बिलासपुर का ठेकेदार बताते हुए लोहे के सरिया की सप्लाई का सौदा किया। अगले दिन सुबह फोन कर उसने बताया कि ट्रैक्टर क्रमांक CG 10 BR 2026 से 3.5 टन कामधेनु सरिया दुकान पर भेज दिया गया है। फोन कॉन्फ्रेंस के जरिए सरिया लाने वाले व्यक्ति को माल खाली करने का निर्देश भी दिलाया गया। इसके बाद प्रार्थी ने ठेकेदार के बताए अनुसार दो बार UPI से भुगतान किया पहले 70,000 और फिर मित्र विजय जायसवाल के मोबाइल से 30,000 कुल 1 लाख रुपये। भुगतान के बाद सरिया लाने वाले व्यक्ति को फोन आया और उसने सामान खाली करना रोक दिया। जब प्रार्थी ने ठेकेदार को फोन किया तो उसका नंबर बंद मिला, तब ठगी का पता चला। प्रार्थी ने तुरंत सायबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, फिर थाने में शिकायत की जिस पर पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,