मस्तूरी

मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार… कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र में देर रात आम लोगों को डराने-धमकाने के इरादे से धारदार चाकू लहराकर घूम रहे युवक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घातक चाकू के साथ मोटरसाइकिल और स्कूटी भी जब्त की गई है। मिली जानकारी के अनुसार 4 मई 2026 की सुबह करीब 7 बजे पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी। इसी दौरान सरपंच प्रतिनिधि अंजोर राय, निवासी मुड़पार द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम खोरसी-मुड़पार में चार संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल और स्कूटी में घूमते देखे गए हैं। पीछा करने पर तीन युवक वाहन छोड़कर फरार हो गए, जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बताया गया कि उक्त युवक 3 मई की रात करीब 1:30 बजे खोरसी मरघटी के पास चाकू लहराते हुए लोगों को डराता हुआ देखा गया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजू साहू उर्फ अज्जू उर्फ बोदला उम्र 22 वर्ष निवासी चिंगराजपारा, सरकंडा, बिलासपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 36 सेमी लंबा लोहे का धारदार चाकू बरामद किया, साथ ही आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल CG 28 B 6770 और एक सफेद रंग की स्कूटी CG 07 AX 6361 भी जब्त की गई, आरोपी के पास हथियार रखने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी