रतनपुर

कलयुगी पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट, बसुले से काटा गला…..हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों को पता चला कि एक बेटे ने अपने ही पिता की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के ही ग्राम पंचायत रिंगवार के आश्रित ग्राम पिपरपारा का है जहाँ रहने वाले भावन सिंह पिता गुलाब सिंह उम्र 60 को बीती रात उसके ही बेटे सियाराम उम्र 30 वर्ष ने बसुले से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पिता और पुत्र दोनों आंगन में सोए हुए थे, आज सुबह जब घर के अन्य सदस्य सोकर उठे तो उनके होश उड़ गए, खून से लथपथ लाश बाड़ी में देखते ही सनसनी फैल गई,

तभी परिजनों को पता चला हत्या करने वाला कोई और नही उनका बेटा ही है। मामले में पुलिस ने बेटे को अपनी हिरासत में ले लिया है और पूछताछ में जुट गई है,

वही शव को पंचनामा पश्चात पीएम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में अब तक हत्या के कारणों का पता नही चल पाया है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...