कोटा

VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में पसरा मातम

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम भाड़म से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। खेत में काम करने गए एक ही परिवार के तीन सदस्य करंट की चपेट में आ गए, जिससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में मां और उसके दो बेटे शामिल हैं। एक साथ तीन लोगों की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भाड़म निवासी दसन बाई शुक्रवार सुबह अपने खेत में जानवरों के प्रवेश को रोकने के लिए मेड़ पर जीआई तार और नायलॉन रस्सी से घेराबंदी करने गई थीं। उनके साथ उनका बड़ा बेटा विवेक सिंगरौल (23 वर्ष) और छोटा बेटा सत्यव्रत सिंगरौल (14 वर्ष) भी मौजूद था। खेत में काम के दौरान अचानक तीनों करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि उन्हें संभलने या बचने का मौका तक नहीं मिला और तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।देर शाम पति खेत पहुंचा तो सामने था जिंदगी का सबसे दर्दनाक मंजरमृतका के पति सीताराम सिंगरौल, जो पेशे से चालक हैं, काम पर गए हुए थे। शाम को घर लौटने पर पत्नी और दोनों बेटे घर पर नहीं मिले।

पहले उन्होंने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो खेत की ओर पहुंचे। वहां पहुंचते ही उनके होश उड़ गए। खेत में पत्नी और दोनों बेटों के शव पड़े थे। यह दृश्य देखकर वे बदहवास हो गए और तत्काल कोटा थाना पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिसघटना की जानकारी मिलते ही कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। देर शाम होने के कारण शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। शनिवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में मौत का कारण करंट लगना माना जा रहा है, लेकिन खेत में करंट कैसे आया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। संभावना जताई जा रही है कि किसी विद्युत तार के संपर्क में आने या अन्य तकनीकी कारण से जीआई तार में करंट प्रवाहित हुआ होगा। हालांकि इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस और संबंधित विभाग घटना के हर पहलू की जांच कर रहे हैं।एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असामयिक मौत से ग्राम भाड़म में मातम पसरा हुआ है।फिलहाल कोटा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि खेत में करंट कैसे पहुंचा और इस दर्दनाक हादसे के पीछे वास्तविक कारण क्या था।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी