रतनपुर

नाबालिग से डरा धमकाकर दुष्कर्म का मामला…2 आरोपी गिरफ्तार, किसी को कुछ बताने पर देते थे जान से मारने की धमकी,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – डरा धमकाकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है, जो पीड़िता और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे परेशान नाबालिग पीड़िता ने आत्महत्या की कोशिश भी की थी। मिली जानकारी के अनुसार दिनाँक 25/03/2025 को कोनी निवासी पीड़िता थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम अमेरी निवासी राजेश्वर बघेल और उसका मामा सोनू बंजारे दोनो मार्च 2024 में इसके घर आकर डरा धमकाकर जबरन उसे अपने साथ रतनपुर ले गया और खंडोबा मंदिर के सुनसान जगह मे बलपूर्वक इसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लगातार इनके द्वारा परेशान करने से प्रार्थीगण अपने परिवार के साथ अपना अमेरी का घर छोडकर कोनी रहने चले गये। आरोपी राजेश्वर बघेल को पीडिता के कोनी के घर का पता चलने पर वह वहां आकर भी उसे और परिवार वालो को दोनों आरोपियों के द्वारा डराने धमकाने लगे जिससे वह परेशान होकर आत्महत्या करने का प्रयास कर ली। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा बालिका संबंधी गंभीर अपराध होने से घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर थाना रतनपुर में आरोपियों को पकड़ने हेतु टीम गठित कर आरोपियों सोनराज बंजारे ऊर्फ सोनू ऊर्फ छोटू पिता श्रीराम बंजारे उम्र 31 वर्ष निवासी अमेरी थाना सकरी और राजेश्वर बघेल पिता हेमंत बघेल उम्र 19 वर्ष निवासी झलरी चचेड़ी थाना डिंडौरी को अमेरी बिलासपुर से अभिरक्षा में थाना लेकर आये, जिनसे पुछताछ करने पर दोनों आरोपियों द्वारा घटना करना स्वीकारने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश चौहान थाना प्रभारी रतनपुर, उपनिरी. कमलेश बंजारे, आर. बिजेन्द्र रात्रे, नरेश पोर्ते, म.आर. स्वाती बंजारे का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी