बिलासपुर

फोन नम्बर में आधार नंबर अपडेट करने के नाम पर 99 हजार रुपए बैंक खाते से पार… अज्ञात ठगों ने बुजुर्ग को बनाया शिकार…जारी है ऑनलाइन ठगी के मामले

रमेश राजपूत

बिलासपुर – आधार नंबर के अभाव में फोन नंबर बंद होने का झांसा देकर अज्ञात ठगों ने एक बुजुर्ग को अपना शिकार बनाया और वेरिफिकेशन के नाम पर आवश्यक जानकारियां जुटा, उनके बैंक खाते से 99 हजार से अधिक राशि निकाल ली गई। जब इसकी भनक बुजुर्ग को लगी तो उन्होंने बैंक पहुँचकर अपना बैंक खाता फ्रिज करा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कोनी थाना क्षेत्र के रिवर व्यू कालोनी में रहने वाले शशिकांत चतुर्वेदी के पास बीएसएनएल के नंबर ग्राहक सेवा 918609580696 से मैसेज प्राप्त हुआ कि आपका फोन आधार कार्ड के अभाव से बंद हो जायेगा।

तो उन्होंने 24-02-2021 को फोन किया तो वहा से फोन नही उठा आज दिनांक 25-02-2021 को उसी नंबर से फोन आया तो उन्होने कहा की आप आनलाईन वेरिफिकेशन कर ले मै आपको बताता हॅू उसके कहे अनुसार जैसा वे कहते गये उन्होंने किया। जिसके बाद उनके खाते से दो किस्तों में 97000 एवं 2797 काट लिए गया। इसके पश्चात् वह केनरा बैंक गए और अपना खाता लाक कराकर आए। जैसे ही उन्हें अपने साथ ठगी होने की भनक लगी उन्होंने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर कोनी पुलिस ने फोन नंबर धारक के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...