बिलासपुर

तंबाकू उत्पादों को लेकर सख़्ती, बेचने और खाने वालों का काटा गया चालान…तंबाकू मुक्त जिला बनाने प्रयास

अभियान की इस कड़ी में शहर के बड़े चौक, चौराहों पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चालानी कार्यवाही की जा रही है जो लगातार जारी रहेगी।

रमेश राजपूत

बिलासपुर- जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के उद्देश्य से सोमवार को तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिले में किया गया, जिसमें प्रारंभिक तौर पर शहर के 10 चौक चौराहों पर तंबाकू उत्पाद बेचने और खाने वालों को समझाईश देकर चालान काटने और फ़ाईन की वसूली की गई। प्रदेश में पहली बार इस तरह की कार्रवाई शुरू की गई है, हालांकि इसका विरोध भी लोगों ने किया फिर भी तंबाकू मुक्त जिला बनाने की राह में यह पहली कोशिश कामयाब रही। एनसीसी कैडेट्स, स्कूल, काॅलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया और तख्तियों में नशामुक्ति, तंबाकू छोड़ने मैसेज से जागरूक किया गया। नेहरु चौक से शुरू हुई इस कार्रवाई में स्वास्थ्य विभाग,खाद्य एवं औषधि विभाग, पुलिस, नगर निगम, यातायात विभाग एवं एनसीसी के कैडेट्स ने सहयोग प्रदान किया।

ग़ौरतलब है कि जिले में कोटपा अधिनियम 2003 को सफलतापूर्वक लागू करने के लिये विशेष प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कोटपा अधिनियम की धारा 4 के तहत सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान एवं तंबाकू का इस्तेमाल करना अपराध है। 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के लोगों से तंबाकू पदार्थ खरीदना एवं बिक्री करना भी अपराध है। साथ ही शैक्षणिक संस्थान के 100 गज के इलाके में तंबाकू पदार्थ बेचना कानूनी अपराध है। शहर में इस कानून का उल्लंघन किया जाता है। इसको ध्यान में रखते हुए कलेक्टर के निर्देश में यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की इस कड़ी में शहर के बड़े चौक, चौराहों पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चालानी कार्यवाही की जा रही है जो लगातार जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर