बिलासपुर

बिलासपुर: जिले में दूसरे दिन हुई 1333 क्विंटल धान की खरीदी..प्रभारी सचिव पिंगुआ ने खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – धान खरीदी अभियान के दूसरे दिन जिले में आज 1333 क्विंटल धान की खरीदी की गई। खरीदी के लिए 28 सेन्टर खुले थे, लेकिन 7 सेन्टरों में आवक दर्ज की गई। इनमें कड़ार, गनियारी, जैतपुर, जयराम नगर, मल्हार, मानिकचौरी एवं सेन्दरी शामिल हैं। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 18 नवम्बर के लिए 58 केन्द्रों के लिए टोकन जारी किये गए हैं। इस बीच अपर मुख्य सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने आज तीन धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने छतौना, बोदरी एवं कड़ार केन्द्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया।

उन्होंने राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीदी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेकलिस्ट के अनुरूप उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया और व्यवस्था के प्रति संतोष जताया। इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, उपायुक्त सहकारिता सीएस जायसवाल, खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर, जिला सहकारी बैंक के सीईओ प्रभात मिश्रा, नोडल अधिकारी आशीष दुबे, डीएमओ अमित चंद्राकर सहित समिति के कर्मचारी, किसान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर