बिलासपुर

नशीली दवाओं के सौदागरों पर कार्रवाई जारी, सिरगिट्टी थाने में भी दो गिरफ्तार….. बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सिरप जप्त

डेस्क

बिलासपुर- जिला पुलिस प्रशासन की एक दिन की ही मुस्तैदी और मुखबिरी की सक्रियता से कई नशे के सौदागरों को अलग अलग थाना क्षेत्र में गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थो को जब्त किया गया है। आईजी एवं एसपी के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे इस मुहिम में सिरगिट्टी पुलिस ने भी दो युवकों को प्रतिबंधित नशीली दवा की बिक्री करते पकड़ा है। सिरगिट्टी पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि दो युवक भैरोबाबा मंदिर के पास बाइक क्रमांक सीजी 10 ए जे 2497 में काले रंग की बैग लेकर बैठे है।

जो प्रतिबंधित दवा बेंच रहे है। सूचना पर तत्काल पहुँची सिरगिट्टी पुलिस ने युवक मोहम्मद आरिफ 27 वर्ष निवासी तैबा चौक मगरपारा और समीर खान 26 वर्ष निवासी यदुनंदन नगर को पकड़ा जिनके बैग की तलाशी लेने पर 92 नग प्रतिबंधित पेंसिडिल टी नामक सीरप बरामद की गई वही बिक्री रकम 15 हजार 3 सौ रुपए सहित घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन