जशपुर

पिकनिक बना कर लौट रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार…2 मासूमों सहित 4 की मौत

रमेश राजपूत

जशपुर – इधर लोग नए साल के जश्न ने डूबे थे उधर एक परिवार में मातम पसर गया, आपको बता दें नए साल में पिकनिक मनाकर लौट रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें 2 मासूम बच्चों सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी हैं। बताया जा रहा हैं कि कार में 10 लोग सवार थे, और पिकनिक से लौटते वक्त घाटी में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरायी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को गंभीर हालत में रांची रिफर किया गया हैं।ये घटना जशपुर जिला के कुनकुरी थाना क्षेत्र की हैं। जानकारी के मुताबिक जशपुर जिला के तरईपारा में रहने वाले मोहित अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने गये हुए थे। देर शाम को ईको कार में परिवार के 10 लोग सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। तभी नारायणपुर थाना क्षेत्र के गुल्लू वाटर फाल-बेने डेम के बीच घाट से उतरते वक्त तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। बताया जा रहा हैं कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वही कार में सवार लोग बुरी तरह से घायल हो गये। राहगिरो की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाला गया।इस दौरान मोहित की मौके पर ही मौत हो गयी, वही अस्पताल में उपचार के दौरान अनिल और 8 साल के मोहित, 1 साल की विनेसा और 46 साल की जयंती ने भी दम तोड़ दिया। कुनकुरी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक अनिल और 8 साल का मोहित बाप बेटा हैं। वही 1 साल की बच्चीं और विनेसा नामक महिला आपस में रिश्तेदार हैं। थानेदार ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को देर रात ही बेहतर उपचार के लिए रांची रिफर किया गया हैं। जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,... बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर...