पचपेड़ी

कैप्सूल ट्रक ने बाइक सवार भाई -बहन को पीछे से मारी ठोकर, पीछे बैठी बहन क़ी मौक़े पर हुई मौत, पचपेड़ी थाना क्षेत्र क़ी घटना

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में दोपहर एक सड़क दुर्घटना में कैप्सूल ट्रक ने बाइक सवार भाई बहन को अपनी चपेट मे ले लिया जिससे पीछे बैठी बहन क़ी मौत हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चिस्दा और चिल्हाटी के बीच स्थित लीलागर पेट्रोल पम्प के पास दोपहर 3:30 बजे के आसपास

पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला निवासी शकुंतला बाई कंवर पति शुक्लाचरण कंवर उम्र 40 वर्ष अपने भाई मोरध्वज कंवर के साथ मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से इलाज करवाकर सुपर स्पेंडर बाइक क्र.CG 22 W 6352 से वापस अपने गांव कुकुर्दीकला जा रहे थे तभी चिल्हाटी – चिस्दा के बिच लीलागर पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे ही थे

तभी मस्तूरी तरफ से जोंधरा क़ी ओर जा रही कप्सूल ट्रक क्र.CG 04 LF 9013 ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पीछे से बाइक को ठोकर मार दी जिससे बाइक चालक दूर छिटक गया एवं पीछे बैठी महिला कैप्सूल ट्रक क़ी चपेट मे आ गई, आसपास से गुजर रहे लोगो ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी जिसके बाद मौक़े पर पहुंचे डायल 112 ने घायल महिला को तत्काल मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे

तभी रास्ते मे 108 मे घायल महिला को शिफ्ट किया लेकिन मस्तूरी हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही महिला क़ी मौत हो गई। वही पचपेड़ी पुलिस ने कैप्सूल ट्रक ड्राइवर को ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया हैँ एवं शव को पोस्टमार्टम हेतु मरच्यूरी मे रखवा दिया गया हैँ जिसका पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा वही पचपेड़ी पुलिस आगे क़ी कार्यवाही मे जुट गई हैँ।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...