क्राइमरतनपुर

पत्नी ने बनाया बेस्वाद चिकन, तो गुस्से में पति ने कर दी पिटाई और मायके वालों को फोन कर कहा ले जाए अपनी बेटी

डेस्क

कोई पति खाने पीने का इस कदर शौकीन हो सकता है कि स्वाद के नाम पर वह अपनी पत्नी को छोड़ने तक को तैयार हो जाए, यह बात सुनने में जरूर हैरान करती है, लेकिन ऐसा इसी दुनिया में होता भी है। रतनपुर के नेवसा में रहने वाली ममता साहू ने ऐसा भोगा है। उसका पति लक्ष्मी नारायण साहू शराब पीता है । दो दिन पहले रात को शराब के नशे में धुत्त होकर वह घर पहुंचा। उस रात उसकी फरमाइश पर पत्नी ने चिकन बनाई थी लेकिन मुर्गे का स्वाद लक्ष्मीनारायण को नहीं भाया। चिकन घटिया बनने की बात कहते हुए उसने चिकन को चखने के बाद फेंक दिया और घटिया चिकन बनाने का आरोप लगाते हुए पत्नी की पिटाई शुरू कर दी।

लक्ष्मीनारायण लगातार गाली देते हुए ममता साहू को पीटता भी जा रहा था और साथ-साथ यह भी कहता जा रहा था कि उसके मायके वालों ने उसे ढंग का चिकन बनाना तक नहीं सिखाया। इससे ही लक्ष्मी नारायण का गुस्सा शांत नहीं हुआ । उसने ममता साहू के मायके वालों को फोन कर धमकी दी कि उनकी बेटी को चिकन तक बनाना नहीं आता इसलिए वह उसके किसी काम की नहीं। लिहाजा वे अपनी बेटी को लेकर जाए। दूसरे दिन घबराए माता पिता जब बेटी के घर पहुंचे तो एक बार फिर लक्ष्मी नारायण ने उनके साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दी। यहां तक कि उन्हें पत्थर लेकर मारने भी दौड़ाया। पति के इस चिकन प्रेम से हैरान परेशान पत्नी और उसके मायके वालों ने ऐसे सरफिरे पति के खिलाफ रतनपुर थाने में मामला दर्ज कराया है।

मामला दर्ज करने के दौरान पुलिस भी हैरान रह गई कि एक चिकन के नाम पर कैसे पति पत्नी के बीच अलगाव पैदा हो रहा है। उन्होंने पति की नासमझी पर भी हैरानी जताई ।इस घटना को जिसने भी सुना वह हैरान रह गया ।कुछ लोगों ने पति की नासमझी पर उसे कोसा तो कुछ यह सलाह भी देने लगे कि पत्नी क्यों नहीं स्वादिष्ट चिकन बनाना सीख लेती। कुल मिलाकर पति पत्नी के बीच का यह झगड़ा लोगों के लिए हास परिहास का विषय बन कर रह गया है, जबकि यह गंभीर मसला है।

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...