छत्तीसगढ़बिलासपुर

दसवीं सब जूनियर महिला मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता 26 जून से 30 जून तक उत्तराखंड के रुड़की हरिद्वार मे

छत्तीसगढ़ प्रदेश मुक्केबाज़ी संघ के उपाध्यक्ष उत्पल सेनगुप्ता , कोषाध्यक्ष हरशा तिवारी , सह सचिव – नवल वर्मा आदी लोगों ने टूर्नामेंट केम्प सफल बनाने प्रयास में जुटे हैं

सत्याग्रह डेस्क

दसवीं सब जूनियर महिला मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता 26 जून से 30 जून 2019 तक उत्तराखंड के रुड़की हरिद्वार मे होगा ।यह घोषणा मंगलवार को रहमत मो. जाफ़र अली (उपाध्यक्ष) BOXING FEDRATION OF INDIA ने किया उन्होंने बताया की यह प्रतियोगिता) BOXING FEDRATION OF INDIA के बैनर तले खेला जाएगा जिसके लिए सभी राज्य के महासचिव से उन्होंने अपील की हैं की अपने अपने राज्य का सब जूनियर महिला स्टेट टूर्नामेंट करवाये या राष्ट्रीय खेल हेतु राज्य भर के खिलाड़ियों का ट्रायल केम्प लें।

उसके बाद राज्य के महासचिव के द्वारा दसवीं राष्ट्रीय सब जूनियर महिला मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में भाग लेने पहुँचे।

यह प्रतियोगिता चार दिन का होगा जिसमें सारी टीम को 25 जून को पहुँच जाना है एक दिन पूर्व एवं तीस जून को खेल ख़त्म होने के बाद एक जून को निकल जाना होगा।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हितेश कुमार तिवारी ने छत्तीसगढ़ के समस्त मुक्केबाज़ (सब जूनियर महिला) को नेशनल ट्रायल के लिए आमंत्रित किया हैं।

जिसके बाद छत्तीसगढ़ के टीम बनेगी तथा उत्कल ट्रेन से रुड़की के लिए रवाना होगी। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम का नेशनल ट्रायल 18 मई दिन शनिवार को बिलासपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लिया जाएगा। ट्रायल लेने के बाद जो खिलाड़ी चयनित होंगे उनको केम्प लगाकर और अभ्यास करवाया जाएगा। यह केम्प बीस मई से बीस जून एक महीना का होगा जिसका सम्पूर्ण ख़र्च हितेश तिवारी द्वारा वहन किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताते हुए कहा है कि हमारे राज्य को बने इतने साल हो गये पर आज तक मेडल नहीं मिला। हितेश तिवारी चाहते है उनके छत्तीसगढ़ का नाम पुरे विश्व में हो कोई ओलम्पिक पदक विजेता निकले परंतु उसके लिए हमने एक दम नीचे स्तर से काम शुरू किया है बहुत जल्द खिलाड़ी नेशनल में मेडल लगाएँगे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...