जांजगीर चाँपा

जांजगीर-चांपा: सड़क हादसे ने छीनी दो जिगरी दोस्तों की जानें…बाईक और ट्रेक्टर में हुई टक्कर

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव खिसोरा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो जिगरी दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर खून बिखर गया और पल भर में दो घरों के चिराग बुझ गए। मृतकों की पहचान अविनाश यादव पिता बुधराम यादव उम्र 22 वर्ष एवं अविनाश यादव पिता संतोष यादव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम खिसोरा के रूप में हुई है। दोनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से नवागांव जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों युवक ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गए, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दोनों युवक सड़क पर मृत अवस्था में पड़े मिले। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर एवं बाइक को जब्त कर लिया गया है। इस हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल