पचपेड़ी

VIDEO:-पचपेड़ी: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी ठोकर… बाइक के साथ ट्रेलर में फंसकर घसीटता रहा बड़ा भाई हुई दर्दनाक मौत, छोटा भाई घायल,

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5 बजे पचपेड़ी की ओर से गिट्टी लोड कर मल्हार मस्तूरी की ओर जा रही ट्रेलर क्रमांक CG 12 BG 9174 ने सामने से आ रही बाइक क्रमांक CG 22 AB 7460 को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक मल्हार की ओर से पचपेड़ी की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के पीछे बैठा युवक दूर जा गिरा, जबकि बाइक चला रहा युवक वाहन सहित ट्रेलर के नीचे फंसकर काफी दूर तक घसीटता चला गया।

बताया जा रहा है कि ट्रेलर सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई। हादसे में बाइक चला रहे गुलशन मरावी 35 वर्ष पिता गौकरण मरावी, निवासी मानिकचौरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक में पीछे बैठा छोटा भाई संजू मरावी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल संजू मरावी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतक गुलशन मरावी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर