कोटा

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला….युवक की फांसी के फंदे में मिली थी लाश, साले, पत्नी और ससुर पर मामला दर्ज

प्रेम सोमवंशी

कोटा – ग्राम कुरुवार में 1 दिसम्बर 2021 को कोटा निवासी 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में उसके ससुराल में फांसी पर लटकी हुई लाश मिली थी जिसके बाद बेलगहना चौकी पुलिस को इसकी सूचना मिली जिसके बाद बेलगहना चौकी पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर शव का पंचनामा कार्यवाही करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया था। वही मृतक के परिजनों ने युवक के ससुराल वालों के द्वारा हत्या कर फाँसी पर लटकाने का आरोप लगाया जा रहा है। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के द्वारा फाँसी लगा कर आत्महत्या किये जाने बात सामने आई। बेलगहना पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक व उसके ससुराल वालों के साथ वाद विवाद हुआ था जिसके बाद मृतक रतन साहू पिता चैतराम साहू उम्र 30 वर्ष निवासी डाक बंगला कोटा फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में बेलगहना पुलिस कार्यवाही करते हुए मृतक के ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया था। मामला दर्ज होते ही 8 दिसम्बर से मृतक की पत्नी, ससुर, व साला फरार हो गए थे। बेलगहना पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक का साला लोरमी में है जिसके बाद बेलगहना पुलिस टीम ने फरार चल रहे मृतक का साला राजेश साहू पिता कुंवरवा राम साहू उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कुरुवार को धारा 306, 34 आईपीसी के तहत गिरफ्तार कर लिया है। वही मृतक की पत्नी व उसके ससुर की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर