बिलासपुर

सड़क निर्माण कार्य के दौरान मजदूर युवती की टैंकर में दबकर मौत…लापरवाही पूर्वक चालक ने पीछे करते हुए लिया चपेट में

रमेश राजपूत

हिर्री – मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण के दौरान पानी टैंकर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक मजदूर युवती को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे युवती की मौके पर मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार दबेना डीपरापारा निवासी मेघु लाल गोंड की बेटी 20वर्षीय दुर्गेश्वरी गोंड सड़क निर्माण कार्य मे मजदूरी करती है, जो 22 नवंबर को अन्य मजदूरों के साथ काम मे आई हुई थी, इसी दौरान वाहन पानी टेंकर क्रमांक CG10C 9468 के चालक ने लापरवाही पूर्वज वाहन को पीछे करते हुए युवती को चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही युवती की पहिये के नीचे आने की वजह से मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने युवती के पिता की रिपोर्ट पर वाहन पानी टेंकर क्रमांक CG10C 9468 के चालक के खिलाफ धारा 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...