जांजगीर चाँपा

खौफनाक डबल मर्डर…घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति का गला रेतकर हत्या, लूट का एंगल भी जांच में

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा– जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। अज्ञात बदमाशों ने घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद महिला के गले से सोने का हार गायब मिला है, जिससे पुलिस लूट के उद्देश्य से हत्या की आशंका भी जता रही है।मृतकों की पहचान संतराम साहू 65 वर्ष और उनकी पत्नी श्याम बाई साहू 62 वर्ष के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी घर में अकेले रहते थे, जबकि उनके दोनों बेटे अलग-अलग स्थानों पर निवास करते हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह वारदात 31 मार्च की देर रात को अंजाम दी गई। घटना का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ, जब उनका बड़ा बेटा हरिशंकर साहू खेत में दवाई छिड़काव के लिए पिता के घर पहुंचा। घर का दरवाजा खुला देख उसे शक हुआ।

अंदर प्रवेश करते ही उसने कमरे में पिता का शव जमीन पर और मां का शव खाट पर खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। यह भयावह दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी घर में घुसकर वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ।

घटनास्थल पर खून से सने पैर के निशान मिले हैं, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि वारदात में एक से अधिक लोग भी शामिल हो सकते हैं। मौके से होली का मुखौटा और नकली बाल भी बरामद किए गए हैं, जिससे यह संभावना मजबूत हुई है कि आरोपी पहचान छिपाकर घर में घुसा था। जानकारी के अनुसार आरोपी घर के पास लगे पेड़ के सहारे चढ़कर अंदर दाखिल हुआ था। हत्या के बाद महिला के गले में पहना सोने का हार गायब मिला,

जिससे हत्या के पीछे लूट का एंगल भी सामने आ रहा है। सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय भी घटनास्थल पहुंचे और जांच के निर्देश दिए।

फिलहाल पुलिस हत्या और लूट दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार