बिलासपुर

न्यायधानी में फिर चाकू मारकर युवक की हत्या…लगातार हिंसात्मक घटनाओ से जिले में मचा हड़कंप

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में चाकूबाजी और हत्या के मामलों से लोगों की सुरक्षा ताक में आ गई है, पुराना बस स्टैंड में हुई हत्या की गुत्थी अभी सुलझी भी नही है की फिर अब तिफरा इलाक़े में बछेरापारा निवासी आकाश सूर्या पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया है। 10 दिन के अंदर ये दूसरी हत्या की घटना है। जानकारी के अनुसार आकाश सूर्या सुबह करीब 9 बजे अपने काम के लिए घर से निकला, तब बछेरापारा चौक के पास उसकी मुलाकात शुभम साहू से हुई, जो उसी इलाके का निवासी है।

जहाँ दोनों के बीच हाथापाई हुई, लेकिन स्थिति तब गंभीर हो गई जब शुभम साहू ने अचानक चाकू से आकाश सूर्या पर हमला कर दिया। इस ताबड़तोड़ हमले में आकाश सूर्या गंभीर रूप से घायल होकर मौके में गिर गया। जिसे आस पास के लोग हॉस्पिटल ले जाने का प्रयास किए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस अब जांच करते हुए फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस...