बिलासपुर

बिलासपुर:- फर्जी मैरिज ब्युरो पर पुलिस का शिकंजा…2 महिलाओं सहित 4 आरोपी चढ़े हत्थे, ऑनलाइन पैसों की कर रहे थे वसूली,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस ने शादी के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए शहर में संचालित फर्जी मैरिज ब्युरो पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सरकंडा और कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित कॉल सेंटरनुमा दफ्तरों पर छापेमारी कर 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई म्यूल खातों की जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर की गई। जांच में सामने आया कि विवाह कराने के नाम पर लोगों से पैसे जमा कराए जा रहे थे, लेकिन बदले में कोई वास्तविक सेवा नहीं दी जा रही थी। मामले की शुरुआत बिहार निवासी एक शिकायतकर्ता की ऑनलाइन शिकायत से हुई, जिसने उपयुक्त वधु उपलब्ध कराने के नाम पर 10 हजार रुपये जमा कराए थे। राशि लेने के बाद न तो कोई रिश्ता उपलब्ध कराया गया और न ही कोई सेवा दी गई। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की और सरकंडा क्षेत्र में संचालित एक मैट्रिमोनियल ऑफिस तक पहुंची। पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गिरोह शादी के इच्छुक लोगों को भावनात्मक रूप से फंसाने के लिए युवतियों से फर्जी प्रोफाइल बनवाकर बातचीत कराता था। इसके जरिए ग्राहकों का भरोसा जीता जाता और फिर उनसे अलग-अलग बहानों से पैसे वसूले जाते थे। अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने 10 कंप्यूटर सेटअप, 70 मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। साथ ही बैंक खातों की जांच में लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन का भी पता चला है। गिरफ्तार आरोपियों में महारथी साहू, फुलेश्वर प्रसाद श्रीवास, तरुणा उर्फ सोनु खरे और नीरा बाथम शामिल हैं। सभी के खिलाफ थाना सरकंडा में धारा 318(4) और 61(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर के अन्य इलाकों में संचालित ऐसे और भी मैरिज ब्युरो रडार पर हैं तथा जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ...