पचपेड़ी

VIDEO पचपेड़ी:- बाइक टक्कर के बाद आरोपियों ने मचाया था तांडव… लाठी, ईंट और पेचकस से खूनी हमला करने वाले 9 गिरफ्तार, वीडियो से खुलेंगे और चेहरों के राज

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में मामूली बाइक टक्कर का विवाद हिंसक बलवे में बदल गया। दशगात्र कार्यक्रम के दौरान हुए इस खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 नाबालिग सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ईंट का टुकड़ा, बेल्ट, पेचकस और डंडा जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक घटना 17 मई की दोपहर करीब 12:30 बजे की है। प्रार्थी प्रभाकर मार्शल अपने साथियों निमेश राय और दिलेश्वर मार्शल के साथ मोटरसाइकिल से गांव में दशगात्र कार्यक्रम के लिए महिलाओं को सूचना देने जा रहा था। इसी दौरान पचपेड़ी पेट्रोल पंप के पास सामने से तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए आए बादल जांगड़े ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक गिर पड़े।

विरोध करने पर बादल जांगड़े गाली-गलौज करते हुए बेल्ट से हमला करने लगा। देखते ही देखते विक्की जांगड़े, विकास मार्शल समेत अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और लाठी-डंडा, लोहे की वस्तु, ईंट और नुकीले सामान से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे निमेश राय को भी बेरहमी से पीटा गया। हमले में कई लोगों के सिर, चेहरा और कान में गंभीर चोटें आईं। घायलों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान वीडियो फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर अब तक 2 नाबालिगों सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान भी की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी
. बादल जांगड़े पिता सरोज जांगड़े उम्र 19 साल
. सरोज जांगड़े पिता दऊआ जांगड़े उम्र 44 साल
. विक्की जांगेड़े पिता सरोज जांगड़े उम्र 21 साल
. तुलसी जांगड़े पिता दऊआ जांगड़े उम्र 57 साल
. ललीत जांगड़े पिता तुलसी जांगडे उम्र 38 साल
. शैलेन्द्र जांगड़े पिता तुलसी जांगड़े उम्र 35 साल
. इतवारी जांगेड़े पिता दऊआ जांगड़े उम्र 45 साल

एवं 02 नाबालिक आरोपी सभी निवासी ग्राम पचपेडी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर