सीपत

सीपत एनटीपीसी में डबल नंबर प्लेट वाली हाईवा पकड़े जाने पर बवाल….वाहन मालिक ने ट्रैफिक सुपरवाइजर से की मारपीट और दी धमकी,

उदय सिंह

सीपत – सीपत थाना क्षेत्र के एनटीपीसी राखड़ डेम क्रमांक-02, ग्राम रांक में ड्यूटी के दौरान एक ट्रैफिक मार्शल सुपरवाइजर के साथ कथित तौर पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में देवी प्रसाद कुर्रे एवं उनके अन्य साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी विजय कुमार वस्त्रकार, जो ग्राम गतौरा का निवासी है, एनटीपीसी सीपत के ग्राम रांक स्थित राखड़ डेम क्रमांक-02 में 5 मार्च 2026 से ट्रैफिक मार्शल सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत है। विजय ने अपनी शिकायत में बताया कि 3 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 9:30 बजे वह ड्यूटी पर वाहनों की जांच कर रहा था। इसी दौरान एक हाईवा वाहन क्रमांक CG 13 AX 1914 राखड़ लोड कर वहां पहुंचा। जांच के दौरान विजय ने देखा कि वाहन के सामने और पीछे लगे नंबर प्लेट में अंतर है। सामने वाहन पर CG 13 AX 1914 अंकित था, जबकि पीछे CG 10 BW 9657 लिखा हुआ मिला। इस पर उसने चालक को रोककर पूछताछ की। बताया जा रहा है कि चालक ने तत्काल अपने मालिक देवी प्रसाद कुर्रे को फोन कर इसकी सूचना दी। शिकायत के मुताबिक, कुछ ही देर बाद देवी प्रसाद कुर्रे अपने अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल से डेम परिसर पहुंचा और विजय से विवाद करने लगा। आरोप है कि उसने मेरे हाईवा को तुम रोकने वाले कौन होते हो कहते हुए अश्लील गाली-गलौज की। जब विजय ने इसका विरोध किया, तो देवी प्रसाद कुर्रे और उसके साथियों ने कथित रूप से उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना में विजय के गाल और पीठ में चोट आई है।
घटना के बाद विजय ने अपने साथी प्रदीप कुमार राठौर को फोन कर जानकारी दी। प्रदीप अपने साथी संदीप लहरे के साथ मौके पर पहुंचा, लेकिन आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें भी गाली-गलौज करते हुए मारने के लिए दौड़ाया, जिसके बाद वे वहां से भाग निकले।
सीपत पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब वाहन में नंबर प्लेट की कथित हेराफेरी और मारपीट की पूरी घटना की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,