मस्तूरी

सरकारी स्कूल में शिक्षक की मनमर्जी…बच्चों के भविष्य से खिलवाड़, सवाल पूछने पर मीडियाकर्मी से विवाद…कटहा के प्रधानपाठक और शिक्षक को नोटिस

उदय सिंह

मस्तूरी – विकासखंड अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला कटहा में प्रधानपाठक और सहायक शिक्षक अपनी मनमर्जी चला रहे है, अपनी मर्जी से स्कूल आते है और अपनी मर्जी से ही कक्षा में जाते है, जो लेते तो सरकार से तनख्वाह है लेकिन करते अपनी मर्जी से काम है, जिन्हें बच्चों के भविष्य से कोई सरोकार नही है। जब ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने इस मनमानी की शिकायत की और विरोध किया, जिसके बाद मीडियाकर्मी भी इसकी जानकारी लेने पहुँचे, जैसे ही उनकी लापरवाही पकड़ी गई उन्होंने मीडियाकर्मी प्रांशु क्षत्रिय से धक्का मुक्की करते हुए दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक लव सिंह चंदेल तो सारी हदें पार कर दी और उन्होंने मीडिया कर्मी से अधिकारी से परमिशन लेकर अंदर आने की बात कहने लगे, जबकि इस स्थिति यानी कि स्कूल में शिक्षकों की मनमानी की शिकायत बच्चों के पालको ने ही कि थी जो मौके पर मौजूद भी थी। मामले में ग्रामीणों और मीडियाकर्मी की शिकायत के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने संबंधित प्रधानपाठक और सहायक शिक्षक को नोटिस जारी किया है और 2 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने आदेश दिए है। अब देखना होगा कि सरकारी स्कूलों में चल रही शिक्षकों की मनमानी और मासूम बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालो पर आखिर कब तक कार्रवाई होती है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर