पचपेड़ी

मनवा में अवैध महुआ शराब पर पचपेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई… 4 आरोपी पकड़े गए, कब्जे से 66 लीटर शराब जब्त,

उदय सिंह

पचपेड़ी – अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पचपेड़ी पुलिस ने ग्राम मनवा में दबिश देकर 4 अलग-अलग प्रकरणों में 4 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से कुल 66.240 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, वहीं करीब 200 किलो महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में की गई। 7 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मनवा में कुछ लोग बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी से बनी महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान विशाल बंजारे और राजेन्द्र बंजारे के कब्जे से 15-15 लीटर क्षमता वाले जरीकेन में भरी 30-30 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। वहीं जान कुमार बंजारे के पास से 3 लीटर महुआ शराब और 200 रुपये, जबकि कमल बंजारे के कब्जे से 3.240 लीटर महुआ शराब तथा 100 रुपये बिक्री रकम बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 34(1)(क)(ख) के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें विशाल और राजेन्द्र का मामला अजमानती होने के कारण उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर