मुंगेली

रिटायर्ड शिक्षक के घर से नगदी 17 लाख और सोने के बिस्किट की चोरी…पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

लोरमी – थाने के पास स्थित रिटायर्ड शिक्षक के सूने मकान से दिनदहाड़े चोरों ने 17 लाख 50 हजार रुपये और 100 ग्राम के बिस्किट की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस चोरों की पतासाजी में जुट गई है। पुलिस ने डाग स्क्वायड की भी मदद ली है। फिलहाल चोरों का पता नहीं चल सका है।

लोरमी के वार्ड क्रमांक सात हाईस्कूल के सामने निवासी असगर अली रिटायर्ड शिक्षक हैं। वे वर्तमान में वकालत करते हैं। उन्होंने बताया कि वे सुबह 11 बजे अपने चालक के साथ बिलासपुर चले गए थे, घर में कोई नहीं था। ताला लगा हुआ था। जब वे शाम पांच बजे घर लौटे तो कमरे के भीतर आलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। चोरों ने आलमारी से 17 लाख 50 हजार रुपये और 100 ग्राम के बिस्किट की चोरी कर ली है।

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी गौरव पांडेय ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पतासाजी में जुट गए, मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए डाग स्क्वायड की मदद लिया। साथ ही घटनास्थल का फिंगरप्रिंट और फुट प्रिंट भी तैयार किया गया है। थाना प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि अज्ञात चोर घर के पीछे दरवाजे से ताला तोड़कर अंदर घुसे हैं और पीछे से ही चोरी को अंजाम देकर वापस लौट गए हैं।

चोरों की पतासाजी के लिए आसपास की सीसीटीवी कैमरा की जांच पड़ताल की जा रही है। थाना प्रभारी पांडेय ने बताया कि शिकायतकर्ता ने 17 लाख 50 हजार नगद और सोने की चोरी होने की जानकारी दी है । तस्दीक के बाद मामला कायम किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
3 नकाबपोश आरोपियों ने घर में घुसकर युवक को मारा चाकू....लूटपाट की नीयत से हमले की आशंका, बिलासपुर :- रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालत में घूम रहा था युवक... बेलगहना पुलिस ने 17.90 लाख रुपये... अवैध रेत खनन का खूनी खेल, ट्रॉली पलटी....नाबालिग की मौत, अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन कब करेगा वार? रतनपुर: बाइक सवार फॉरेस्ट कर्मी डिवाइडर से टकराए.. मौके पर हुई दर्दनाक मौत, हेलमेट नहीं पहनने से गई ... खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई...22 वाहन-मशीनें जब्त, खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप का खौफनाक अंजाम...शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म....ऐसे फंसाया जाल में, सीपत धान खरीदी घोटाले में बड़ी कार्रवाई....420 क्विंटल धान गबन मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार किसानों के हित में सख्ती... जोंधरा के दो कृषि केंद्रों पर विभागीय शिकंजा.....स्टॉक, बिल और पॉस मशीन ... पोस्ट ऑफिस में नौकरी और फर्जी MBBS डिग्री रैकेट का भंडाफोड़....2.34 करोड़ की ठगी में मास्टरमाइंड दिल... मंगलसूत्र से गला घोंटकर महिला की हत्या...लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार,