छत्तीसगढ़बिलासपुर

सरकंडा क्षेत्र में चोरों ने फिर उड़ाई पुलिस की नींद , सूने मकान पर फिर किया धावा

अपने दादी के घर जाने से पहले राठौर परिवार ने बहुत कम कैश घर पर रखा था इसलिए नगद अधिक नुकसान नहीं हुआ लेकिन सोने चांदी के जेवरात के रूप में उन्हें बड़ी चोट जरूर पहुंची है

सत्याग्रह डेस्क

एक दिन पहले पुलिस ने मध्य प्रदेश से आकर बिलासपुर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों को पकड़ा था तो पुलिस को उम्मीद थी कि शहर के सूने मकानों में हो रही चोरियों की घटनाओं पर विराम लगेगा, लेकिन पुलिस की इस उम्मीद पर उस वक्त पानी फिर गया तब एक बार फिर सरकंडा क्षेत्र में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया और लाखों के सामान पर हाथ फेर दिया। बिलासपुर की पुलिस परेशान हो चुकी है। एक तरफ वह पुरानी चोरी के मामलों में चोरों को गिरफ्तार करती है तो फिर से नए वारदात मुंह बाए खड़े हो जाते हैं। सरकंडा क्षेत्र में अब जो चोरी हुई है वह काफी कुछ उसी अंतरराज्यीय गिरोह की कार्यशैली से मिलती-जुलती है, तो फिर क्या इस गिरोह के ही सदस्यों ने इस घटना को अंजाम दिया ? यह सोचने का विषय है। खैर पहले यह जान लीजिए कि आखिर चोरी कहां हुई । मोपका विवेकानंद नगर में रहने वाले रविकांत राठौर पीएफ विभाग में पदस्थ है। जिनकी पदस्थापना रायपुर में है, वहीं उनकी पत्नी सुषमा राठौर शिक्षाकर्मी है, जो गतौरा के सरकारी स्कूल में रोज पढ़ाने जाती है। इस वजह से उनका मकान अक्सर सुना ही रहता है, लेकिन हैरानी इस बात की है कि इतने लंबे वक्त तक मकान सूना रहने के बावजूद उनके घर कभी चोरी की वारदात नहीं हुई, लेकिन जब उनका परिवार दादी के दशगात्र में शामिल होने 25 मई को खरसिया गया था ,तब चोरों ने पीछे से पूरे घर पर झाडू फेर दिया।

25 मई को एक दिन के लिए खरसिया गया परिवार अगले ही दिन यानी रविवार शाम 26 मई को घर पहुंचा तो देखा कि घर के सामने के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। उन्हें यह समझने में एक पल नहीं लगा कि उनके पीछे उनके घर में चोरी हो चुकी है । हड़बड़ाए पति पत्नी घर में घुसे तो देखा कि सामान चारो और बिखरे पड़े हैं और अलमारी का लॉकर टूटा हुआ है ।उन्होंने घर की तलाशी ली पता चला कि चोर 3 तोला सोने के जेवरात, 4 तोला चांदी के जेवरात और 3000 रुपये नगदी अपने साथ ले गए हैं । रविकांत राठौर का परिवार लंबे वक्त से सरकंडा क्षेत्र के विवेकानंद नगर में रह रहा है और उनका आरोप है कि उन्होंने कभी पुलिस को अपनी कॉलोनी में गश्त करते नहीं देखा । यही वजह है कि विवेकानंद नगर में अक्सर चोरियां होती है और पुलिस हमेशा चोरी के बाद ही आकर आरोपियों की तलाश करती है। अगर पुलिस नियमित गश्त करें और सुरक्षा के प्रति सचेत रहे तो फिर ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है। दशगात्र से लौटे राठौर परिवार ने चोरी की इस घटना के बाद सरकंडा थाने में मामला दर्ज कराया है। वैसे सरकंडा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई अधिकांश चोरियों के पीछे नाबालिग चोरों का हाथ सामने आया है या फिर बाहरी गिरोह की भूमिका रही है। इस घटना में भी शक उन्हीं पर है, इसलिए पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा कर रही है ।अपने दादी के घर जाने से पहले राठौर परिवार ने बहुत कम कैश घर पर रखा था इसलिए नगद अधिक नुकसान नहीं हुआ लेकिन सोने चांदी के जेवरात के रूप में उन्हें बड़ी चोट जरूर पहुंची है।

error: Content is protected !!
Letest
एसपी कार्यालय और डायल-112 में वर्षों से संलग्न 20 पुलिसकर्मी लाइन वापस...भेजें जाएंगे फील्ड ड्यूटी म... स्वर्गीय मुकेश आनंद की स्मृति में जरूरतमंदों के बीच छाते, चटाई और भोजन का वितरण खमतराई के खेत में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस की रेड...8 जुआरी गिरफ्तार 17 लाख की शेयर ट्रेडिंग ठगी का पर्दाफाश...बिलासपुर साइबर पुलिस ने दबोचे 4 शातिर, खातों से जुड़े 8 कर... बिरकोना रोड पर निगम कर्मी से लूट.. बाइक और नकदी लेकर फरार हुए चार बदमाश, एक सप्ताह में तीसरी वारदात,... सीपत: जमीन विवाद से उपजे तनाव के बीच ग्रामीण ने की आत्महत्या.... आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग, परिज... इंस्टाग्राम पर दोस्ती...फिर युवती को झांसा देकर दुष्कर्म...फरार आरोपी मल्हार से गिरफ्तार, VIDEO कोटा: घर के बाहर खड़ी पिकअप में लगाई आग..CCTV में कैद हुई वारदात… रंजिश में आगजनी की आशंका, पचपेड़ी:- रेत घाट विवाद में ठेकेदार कर्मियों से मारपीट...कई घायल, पांच नामजद समेत अन्य पर मामला दर्ज प्रेम प्रसंग बना खूनी खेल.. युवक का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार